Deoli News 10 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राव गुर्जर महासभा समिति की ओर से 13 फरवरी को सेवानिवृत कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा
समिति अध्यक्ष दुर्गालाल धौला ने बताया कि यह सम्मान समारोह राव गुर्जर समाज छात्रावास भवन बूंदी में होगा। इसमें गत।21 जनवरी के प्रस्ताव के अनुसार समाज का पहला एकदिवसीय चिंतन शिविर एवं केंद्र सरकार, राज्य सरकार, राजस्थान बोर्ड, निगम, अर्धशासकीय सेवाओं से सेवानिवृत कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। उक्त समारोह में पूरे राजस्थान के उक्त सभी वर्गों से सेवानिवृत कर्मचारी शामिल होंगे। वही सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में महासभा की कार्यकारिणी सदस्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा सेवानिवृत कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।



