Deoli News 10 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली व कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन धर्मार्थ ट्रस्ट कालेडा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगा।
यह शिविर राजस्थान पेंशनर भवन उप शाखा देवली में आयोजित किया गया है। माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ शिविर की शुरुआत की गई। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि यहां डॉ. राजेन्द्र कुमार शर्मा ने श्वास, खासी, जुकाम चर्मरोग, शिरथूल, मुख पाक, अम्ल पित्त, कब्ज, डायबिटीज, पाडू उदर रोग समेत 81रोगियों की जांच कर परामर्श दिया गया। रोगियों को आयुर्वेदिक दवाइयाँ भी वितरित की गई। शिविर में मौसमी बीमारियों को देखते हुए आयुर्वेदिक काढा तैयार कर रोगियों व लोगों को पिलाया गया है। शिविर में नवल मंगल, राजेंद्र शर्मा, महावीर कुमार समेत मौजूद थे।
हेल्थ मेला आयोजित किया
आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोल्याड़ा में आयुष्मान भव हेल्थ मेला आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राकेश नामा ने बताया कि हेल्थ मेले मे ग्रामीणों की बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई, टीबी जांच, ओरल एग्जामिनेशन किया गया। इस दौरान एएनएम यशोदा देवी, आशा शिमला मीणा, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता हेम कंवर स्वास्थ्य मित्र कैलाश दरोगा आदि ग्रामीण उपस्थित थे।



