Deoli News 10 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस उपाधीक्षक सर्कल देवली की दूनी थाना पुलिस ने पिछले 8 माह से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार के अनुसार यह आरोपी एक्साइज एक्ट के दर्ज प्रकरण में फरार चल रहा था। आरोपी बहादुर सिंह पुत्र रामा मीणा निवासी लक्ष्मीपुरा, टोडा का गोठड़ा है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई बार दबिश दी। लेकिन वह हर बार बच निकला। इस बार पुलिस में आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी तो वह अपनी दुकान बंद कर भागने लगा। जिसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।



