Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationशक्तिवंदन कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान किया

शक्तिवंदन कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान किया


Deoli News 10 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीनदयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व समूह की शहरी महिलाओं का सम्मान समारोह “शक्तिवन्दन” कार्यक्रम हुआ।

अधिशासी अधिकारी छगन लाल यादव ने बताया कि इसे लेकर नगरपालिका देवली की ओर से अटल उद्यान के पीछे स्थित टीनशेड प्लेटफार्म पर “शक्तिवन्दन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिन्दल, पार्षद संजय सिंहल, भीमराज जैन, रामनिवास मीणा, रोहित बैरवा सीओ, कमल टेलर सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुडी महिलाएं उपस्थित थी। जिन्हें प्रशस्ति पत्र व पारितोषिक सौंपकर सम्मानित किया गया। वहीं इन महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d