Deoli News 10 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हकीम अजमल खान की स्मृति में राजकीय यूनानी औषधालय देवली में 11 फरवरी को “यूनानी दिवस” मनाया जाएगा।
यूनानी चिकित्सक डॉ. लियाकत अली मंसूरी ने बताया अजमल खान की स्मृति में हिजामा थैरेपी का शिविर का आयोजन किया जा रहा है। थेरेपी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इस शिविर में प्राकृतिक एवं आधुनिक मशीनों द्वारा रोगियों के हिज़ामा थैरेपी (cupping therapy) की जाएगी।


