Deoli News 10 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीभगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर द्वारा मनीष आयरन एंड सेनेटरी देवली, बनवारी लाल नोरतमल देवली, बड़जात्या सेनेटरी वेयर एंड टाइल्स देवली तथा भारत विकास परिषद शाखा देवली की संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय नि:शुल्क दिव्यांग शिविर देवली में आयोजित होगा
कार्यक्रम के अनुसार यह शिविर आगामी 28, 29 फरवरी व 1 मार्च को महावीर दिगंबर जैन मंदिर, गांधी पार्क के पास आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 9 शाम 4 बजे तक रहेगा। उक्त शिविर में 125 ट्राई साइकिल, 50 व्हीलचेयर, 250 कान की मशीन, 100 बैसाखी सहित अपंग छड़ी, व्हीलचेयर, दृष्टिहीन छड़ी, जयपुर फुट, कान की मशीन, कैलीपर, कृत्रिम हाथ आदि लगाए जाएंगे। शिविर का रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम स्थल पर ही होगा। वही लाभार्थियों को अपना विकलांगता प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की एक-एक फोटो प्रति साथ लानी होगी।


