Deoli News 9 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति देवली संभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समिति की अध्यक्षा के नेतृत्व में सेवा कार्यों की शुरुआत करते हुए संस्कार बाल विद्या मंदिर के नन्हे बच्चों को रंग, पिचकारी, मिठाई, चॉकलेट और बिस्किट का वितरण किया गया।
बच्चों की स्कूल ड्रेस के लिए समिति की कई महिलाओं ने आर्थिक सहयोग दिया। समिति की मंत्री ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय के जच्चा वार्ड में पहुँचकर नवप्रसूता महिलाओं को बेबी किट, डायपर और बिस्किट वितरित किए गए। आध्यात्मिक क्षेत्र में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए जहाजपुर में विराजमान मुनि योग सागर महाराज के लिए समिति सदस्यों की ओर से चौके की व्यवस्था की। महिला दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में किया गया, जिसका शुभारंभ पिंकी सेठी और मैना बाकलीवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकुमारी जैन द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुई।
इस अवसर पर “वृद्ध महिला सम्मान समारोह” का विशेष आयोजन हुआ, जिसमें घीसी देवी सेठी और सुशीला बज के चरण धुलवाकर उनका आत्मीय सम्मान किया गया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाने वाली समाज की।महिलाओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया, जिसमें राजकीय क्षेत्र में मंजू जैन, शैक्षणिक क्षेत्र में मधु कटारिया, सामाजिक क्षेत्र में चंद्रकांता जैन और धार्मिक क्षेत्र में रतनी जैन है। इस दौरान कई प्रकार के गेम्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं।




