Deoli News 9 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर के वरमाला रिसोर्ट में आयोजित स्वदेशी जागरण मंच की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक का गत दिनों समापन हुआ, जिसमें देशभर के 425 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सुरेंद्र नामा ने बताया कि इसमें क्षेत्र प्रचारक निम्बराम और अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल सहित की उपस्थिति में स्वावलंबी भारत अभियान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चिंतन किया गया। बैठक में नई नियुक्तियों की घोषणा के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को आर्थिक उन्नति का आधार बनाने का संकल्प लिया गया। इस राष्ट्रीय बैठक के निर्णयों और ‘स्वदेशी से स्वावलंबन’ के संदेश का असर देवली के कार्यकर्ताओं में भी देखने को मिला, स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने और क्षेत्र में स्वदेशी अभियान को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।



