Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpसेवा सप्ताह पखवाड़े में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, बैठक हुई

सेवा सप्ताह पखवाड़े में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, बैठक हुई


Deoli News 15 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली की ओर से रविवार को सेवा सप्ताह पखवाड़, आत्मनिर्भर भारत, जीएसटी 2.0, सांसद खेल महोत्सव की कार्यशाला सामुदायिक भवन में हुई।

इसमें मुख्य वक्ता जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने बताया कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह पखवाड़े के रूप में मनाएगी। सेवा सप्ताह पखवाड़े के जिला सहसंयोजक पंकज शर्मा ने पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रमों की जानकारी दी व सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में शामिल होने की बात कही। मुख्य वक्ता जिला महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सेवा सप्ताह पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। जिसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोग्राफी, प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम होंगे।

भारत आत्मनिर्भर बने इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में बदलाव किया गया है। जिससे महंगाई से राहत मिलेंगी। वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिवजीराम प्रतिहार ने भी संबोधित किया। कार्यशाला का संचालन शहर संयोजक ज्योतिस्वरूप जोशी ने किया। यहां शहर उपाध्यक्ष नवल किशोर चतुर्वेदी,अनिल जांगिड़, दिनेश जैन, आशीष पंचोली शहर, मंडल प्रतिनिधि राकेश ओसवाल, शहर सह संयोजक बसराम चौधरी, शहर मंत्री नवनीत धाकड़, राजकुमारी शर्मा, हेमलता दाधीच, आशा भदादा, कार्यालय मंत्री नन्द सिंह, प्रवक्ता कुलदीप सेन, पार्षद प्रताप विश्वास, मीडिया प्रभारी सुमित गौतम आदि मौजूद थे।

अधेड़ का काल बनकर आया सांड, 5 फीट उछाला फिर ले ली जान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d