Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन मुनि प्रणीत सागर ने देवली में स्मृति परिवर्तन वर्षायोग-2025 के तहत रविवार को रीको क्षेत्र में अपने प्रवचन में कहा कि रीको योग्य व्यक्तियों को व्यापार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उनके अनुसार रीको उन लोगों के लिए भूमि और कम ब्याज पर धन उपलब्ध कराती है। जिनके पास योग्यता है। लेकिन संसाधनों की कमी है। मुनि ने रीको की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह रीको की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि इस अवसर पर रीको के अध्यक्ष कृष्णकांत गोयल, सुनील जैन, अनिल जैन, सौरभ, संजय पापड़ीवाल ने मुनि का स्वागत किया और उन्हें रीको की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। मुनि ने रीको के औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया और विभिन्न फैक्ट्रियों में जाकर उत्पादन प्रक्रिया को देखा। उन्होंने सौरभ स्टोन, पवन एग्रो, रूप स्टोन और साबुन फैक्ट्री, पॉलिशिंग सहित कई इकाइयों का अवलोकन किया। मुनि के प्रवचन और स्वागत में बड़ी संख्या में श्रावक और जैन समाज के लोग उपस्थित थे। यहां जैन मुनि की आहारचर्या भी हुई। इस दौरान सीआईएसएफ के अधिकारियों ने भी मुनि का आशीर्वाद लिया।



