Deoli News 4 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की ज्योति कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार अपरान्ह 3 बजे करीब 5 वर्ष का एक बालक लावारिस हालत में मिला।
यह बालक ज्योति कॉलोनी स्थित कचौरी की दुकान के पास पाया गया, जो अपनी पहचान व पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। स्थानीय लोगों की सतर्कता और सोशल मीडिया के सहयोग से बालक की जानकारी तेजी से साझा की गई। बाद में पता चला कि यह बालक ज्योति कॉलोनी निवासी दीपक है। इसके बाद बालक को सुरक्षित रूप से देवली थाना लाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया के बाद उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार परिजन अस्पताल में उपचार के लिए गए हुए थे। पीछे से यह बालक घर से निकलकर सड़क पर आ गया था।



