Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsस्कूलों में ऊनी स्वेटर व यूनिफॉर्म वितरित की

स्कूलों में ऊनी स्वेटर व यूनिफॉर्म वितरित की


Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास में गुरुवार को जन सेवा समिति देवली की ओर से 10 बच्चों को नि:शुल्क 19 स्वेटर वितरित किए गए।स्कूल के मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने बताया कि समिति अध्यक्ष घीसालाल टेलर ने यह स्वेटर विद्यालय स्टाफ को दिए।

इस दौरान प्रधानाचार्य जयकुमार जैन व उपप्रधानाचार्य दयानंद वर्मा ने बच्चों को स्वेटर वितरित किए। साथ ही बालिका दिवस पर स्थानीय विद्यालय की दो छात्राओं को राजू मीना मंच व खेल में उत्कर्ष प्रदर्शन करने पर शारीरिक शिक्षक झिलमवती नेतृत्व में जिला स्तर पर प्रमाण पत्र व ट्राफी भेंटकर सम्मानित किया। यह छात्रा खुशबु गुर्जर व तमन्ना रेगर है।

बालिका दिवस पर भामाशाह ने यूनिफॉर्म भेंट की

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर कला में भामाशाह सहकारी समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राणावत ने बालिका दिवस के पर विद्यालय की बालिकाओं को स्काउट गाइड गतिविधियों में भाग लेने के लिए 17 हजार रुपए की गाइड यूनिफार्म प्रधानचार्या शबन शेख की मौजूदगी में बालिकाओं में वितरण की।

इस दौरान मुकेश कुमार खटीक, लक्ष्मण कहार, भंवर लाल, सुधीर, छगन, नरेंद्र, संतोष, मनोहर लाल मौजूद थे। स्काउट सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत सभी अथितियों व भामाशाह का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d