Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationस्टॉफ ने मिलकर विद्यार्थियों को जर्सियां दी

स्टॉफ ने मिलकर विद्यार्थियों को जर्सियां दी


Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राउमावि चांदादंड में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक, युवा दिवस, सामुदायिक बाल सभा का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान धर्मसिंह मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अन्नू सिंह मीणा सरपंच ग्राम पंचायत ईटून्दा थे।

जबकि अध्यक्ष दिनेश सिंह नरूका पीईईओ ईटून्दा, विशिष्ट अतिथि बहादुर सिंह मीणा एसएमसी अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि दिनेश चंद्र शर्मा थे। यहां अभिभावक -शिक्षक संवाद हुआ। जिसमें अभिभावकों को विद्यार्थीयों की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम अध्यक्ष पीईईओ दिनेश नरुका ने युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके पदचिन्हों पर चलने का आव्हान किया। इस दौरान तेज ठंड से बचाव के लिए विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने मिलकर सभी छात्र-छात्राओं को जर्सी का वितरण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d