Jahazpur News 2 अक्टूबर (आज़ाद नेब) राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जयंति मनाई गई। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अभियान के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम पर स्वच्छ भारत दिवस भी मनाया। महाविद्यालय प्रवक्ता विष्णु सोनी ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय मे प्राचार्या शिखा जगरवाल की अध्यक्षता में जयंति के साथ एनएससी के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अभियान के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम पर स्वच्छ भारत दिवस भी मनाया गया।
निपुण मेले का हुआ आयोजन
पीएम श्री महाराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रखर राजस्थान कार्यक्रम के अंतिम दिन पर निपुण मेले का आयोजन हुआ। कक्षा एक से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं को आईडी कार्ड का वितरण किया गया। प्रिंसिपल नीलम जैन ने बताया कि निपुण मेले में सभी बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने बहुत ही आकर्षक मॉडल, चार्ट, मिट्टी के खिलौने और अन्य उपयोगी सामग्री तथा विभिन्न प्रकार के गेम्स की स्टॉल लगाई। सीआरसी परिक्षेत्र लक्ष्मीपुरा और बिंध्यभाटा से भी बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। नन्ही बालिका अक्षा नूर ने लोकगीत पर नृत्य किया। मोहम्मद अरशद द्वारा करतब का प्रदर्शन किया गया तथा हाशमी ने महात्मा गांधी का रोल प्ले किया।
मेले में स्थापित सेल्फी प्वाइंट सभी का आकर्षण रहा। एसएमसी अध्यक्ष साइना बानो द्वारा भी सभी बच्चों को पेन वितरित किए गए। मेले में प्रभारी अनिता शर्मा, ज्योति मित्तल, गोपाल मीणा, भानु जैन सहित सीआरसी क्षेत्र से आएं अध्यापक सुरेंद्र सोनी, जयकांत पत्रिया, गजेंद्र मीना, फूलचंद मीना, भानु जैन, नजमा बानो, उमा पत्रिया, दशरथ सिंह, अंजु शर्मा मौजूद थे।


