Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के चौथे दिन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शिविर की व्यवस्थाएं माकूल पाई गईं और अधिकारियों ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा के महत्व व उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद सभी स्वयंसेवक देवली स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के भ्रमण पर पहुंचे। जहाँ उन्हें सुरक्षा और रक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। सीआईएसएफ के जवानों ने स्वयंसेवकों को विभिन्न प्रकार के हथियारों को चलाने का तरीका, दुश्मन के हमले के समय आत्मरक्षा करना और आधुनिक हथियारों के इस्तेमाल की बारीकियों के बारे में विस्तार से समझाया। यह जानकारी कार्यक्रम अधिकारी रिंकू पंचोली ने दी।
राजस्थान दिवस सप्ताह का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय देवली में प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन में ‘राजस्थान दिवस सप्ताह’ के अंतर्गत ‘राजस्थान को जानें’ विषय पर एक ज्ञानवर्धक क्विज़ प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम अधिकारी रामप्रसाद चौधरी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने राजस्थान के सामान्य ज्ञान पर आधारित इस प्रश्नोत्तरी में उत्साह के साथ भाग लिया। निर्णायक मंडल में शामिल सहायक आचार्य निकिता वर्मा एवं राजकुमार सैनी ने चयनित छह टीमों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं के नामों की घोषणा की। इस प्रतियोगिता में ‘टीम-A’ की सुमन माली व अर्पिता पारीक प्रथम स्थान पर रहीं।
जबकि ‘टीम-B’ की प्रिया वर्मा व प्रीति मीणा द्वितीय स्थान पर रही। प्राचार्य ने विद्यार्थियों ने प्रदेश की संस्कृति और इतिहास को समझने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।


