Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबैंक में किसान के बैग से डेढ़ लाख रुपए पार, सीसीटीवी में...

बैंक में किसान के बैग से डेढ़ लाख रुपए पार, सीसीटीवी में संदिग्ध


Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में मंगलवार को चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ बदमाशों ने बड़ी सफाई से एक व्यक्ति के बैग से डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए।

जानकारी के अनुसार दूनी थाना क्षेत्र के चांदसिंहपुरा पटवारी व नयागांव रानीपुरा निवासी पीड़ित बुद्धिप्रकाश मीणा अपनी सरसों की फसल को बेचने के बाद प्राप्त हुई राशि को बैंक में जमा करवाने आए थे। बैंक परिसर के भीतर बुद्धिप्रकाश अपना बैग रखकर जैसे ही कैश काउंटर पर कुछ पूछताछ करने के लिए आगे बढ़े, तभी वहां घात लगाकर बैठे दो अज्ञात युवकों ने उनके बैग में हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि 30 से 35 वर्ष की उम्र के दो युवक पटवारी के बैग से नकदी निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी और जब उन्होंने बैग संभाला तो उसमें से नकदी गायब मिली।

वारदात के बाद बैंक में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूत्रों के अनुसार सरोली से दूनी के बीच के सीसीटीवी कैमरों में भी संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़ित की पहले से ही रेकी की थी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर फुटेज खंगाले हैं और आरोपियों की पहचान व तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। पीड़ित की रिपोर्ट पर दूनी थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d