Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कीर मोहल्ला स्थित बालाजी मंदिर के पास संत श्री किशन महाराज की अध्यक्षता में रेगर समाज द्वारा सत्संग समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत पप्पूलाल ने गणेश वंदना से किया, जिसके बाद जयपुर, अजमेर और किशनगढ़ से आए विभिन्न संतों ने गुरु महिमा और ईश्वर भक्ति पर आधारित भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। संत हजारी दास और फूलचंद बच्छैतिया ने सत्संग को मानव कल्याण और पाप मुक्ति का मार्ग बताते हुए चारों युगों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान संत बन्नालाल, किशनलाल सुवासिया और जगदीशदास महाराज सहित कई महात्माओं ने परा व परा पश्यन्ति वाणी पर आधारित धार्मिक भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि महावीर कांसोटिया और राधेश्याम दबकिया का स्वागत किया गया तथा संचालन किशन लाल ने किया। ब्रह्ममुहूर्त में आरती के साथ प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।


