Tuesday, June 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpकार्यकर्ताओं को संगठन के महत्व का दे रहे है प्रशिक्षण

कार्यकर्ताओं को संगठन के महत्व का दे रहे है प्रशिक्षण


Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा में भाजपा के दो दिवसीय पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन के महत्व के बारे में प्रक्षिशित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विधायक राजेंद्र गुर्जर ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार की विकास योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व के चलते विदेशों में देश का नाम गूंज रहा है, वहीं गाँव गरीब किसान के हित की योजना से आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री जनता दरबार में सीधे लोगों से बात कर समस्या का समाधान कर रहे हैं। कार्यक्रम में जिला मंत्री नीलिमा ने भाजपा के इतिहास से अवगत करवाया। इस दौरान बनवारी जाट, मंडल प्रभारी साँवरिया बैरागी, जिला आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता व मंडल अध्यक्ष नारायण धाकड़ ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, भाजयुमो अध्यक्ष हेमेंद्र तिवाड़ी, पूर्व सरपंच विमल जैन, नारायण धाकड़, भंवर, रामदेव, नन्दलाल गुर्जर, गोवर्धन, सुखलाल मेघवंशी, रामलाल कीर, बजरंग लाल, गोवर्धन आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d