Monday, September 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskहर दूसरे प्रत्याशी की जमानत जब्त, 86 नहीं बचा पाए अपनी जमानत...

हर दूसरे प्रत्याशी की जमानत जब्त, 86 नहीं बचा पाए अपनी जमानत राशि


Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव में मैदान में उतरे 165 प्रत्याशियों में से 86 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए। यानी हर दूसरे प्रत्याशी के जमानत राशि जब्त हुई है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी रमेश चंद्र पहाड़िया की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त कर ली गई है।

इनसे कुल एक लाख 5 हजार रुपए राजकोष में जमा हुए हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार नियमानुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला प्रत्याशियों के लिए जमानत राशि एक हजार रुपए निर्धारित थी। वहीं ओबीसी वर्ग के जिन प्रत्याशियों ने अपना जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था, उनकी जमानत राशि भी एक हजार रुपए थी। जबकि शेष व सामान्य श्रेणी के प्रत्याशियों के लिए यह राशि 2 हजार रुपए निर्धारित थी।

वहीं जिन प्रत्याशियों की जमानत राशि वापस की जानी है, वे आगामी 7 अक्टूबर तक उपकोषाधिकारी कार्यालय, देवली में संपर्क कर अपनी राशि प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here