Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के 132 केवी जीएसएस देवली पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 29 सितंबर को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
महेश वर्मा सहायक अभियंता, 132 केवी जीएसएस देवली (आरवीपीएन) ने बताया कि रखरखाव कार्य के कारण 33/11 केवी जीएसएस देवली, रीको, देवली गांव, देवपुरा रोड, निवारिया, गांवड़ी, बीसलपुर, बीसलपुर इंटेक और राजमहल पंप हाउस से जुड़े समस्त देवली शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।



