Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपावली के बाद से प्रतिदिन तापमान में गिरावट होती जा रही है। जिसके चलते सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, वहीं गर्मी और सर्दी का यह बीच का मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। खासकर जुकाम और खासी हो रही है।
वही देवली शहर में अब गर्म कपड़ों की बिक्री भी शुरू हो चुकी है। हालांकि फिलहाल गर्म कपड़े खरीददार काफी कम है। लेकिन दुकानदार ऊनी कपड़ों के व्यापार के लिए तैयार हो चुके। शहर में मुख्य बाजार स्थित खुले बाजारों में इन दोनों जैकेट, स्वेटर, कैप, इनर, शॉल आदि बिकने लगे हैं। इसी प्रकार शहर के गौरव पथ स्थित भूखंड पर तिब्बती बाजार भी लग चुका है। फिलहाल होने व गर्म कपड़े खरीददारों की संख्या इक्की दुक्की है। लेकिन अब सुबह सर्दी का एहसास होने लगा है। रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 तक मौसम में ठंडक रहती है। हल्की ठंड का असर खान-पान पर भी पड़ा है। घरों में मक्की की रोटियां बनने लगी है। वहीं बाजारों में तिल की चिक्की, पपड़ी, गजक बिकने के लिए आने लगी है।



