Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsहिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ वाहन चालकों ने सौपा...

हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ वाहन चालकों ने सौपा ज्ञापन


Jahazpur News 2 जनवरी (आज़ाद नेब) केंद्र सरकार द्वारा लाए गए हिंट एंड रन कानून के विरोध में जहाजपुर क्षेत्र के वाहन चालकों ने उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह को गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर कानून को वापस लेने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि भारत सरकार ड्राइवरों से बिना किसी सहमति के मनमाने तरीके से कानून पास करके लागू कर दिया। इसमें चालकों को बहुत खतरा है। कोई भी चालक जान बूझकर एक्सिडेंट नहीं करते है, फिर भी अगर हो जाता है तो चालक उस घायल को अस्पताल ले जाने की सोचेंगे तो अस्पताल पहुंचने से पहले लोगों द्वारा ड्राइवरों को पीट-पीट हत्या कर देते हैं। ऐसी स्थिती में चालकों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ता है।।गौरतलब है कि पूरे देश में ट्रक और डंपर चालकों ने चक्का चाम कर दिया। उनका कहना है कि यह कानून गलत है और इसे वापस लेना चाहिए।

यह है हिंट एंड रन कानून

दरअसल केंद्र सरकार ने अपराध को लेकर नए कानून बनाए हैं, जिसके तहत अगर कोई ट्रक या डंपर बस या अन्य वाहन चालक किसी को कुचलकर भागता है तो उसे 10 साल की जेल होगी। इसके अलावा 7 लाख रुपए जुर्माना भी देना होगा। पहले इस मामले में कुछ ही दिनों में आरोपी ड्राइवर को जमानत मिल जाती थी। सरकार के इस फैसले के बाद ट्रक बस सहित अन्य वाहनों के चालकों में भारी आक्रोश है।

उनका कहना है कि यह सरासर गलत है, सरकार को यह कानून वापस लेना चाहिए। इस दौरान हफीज़ बेलिम, पप्पू चौधरी, श्याम माली, मोतीलाल वैष्णव, दुर्गालाल पांचाल, सत्यनारायण सेन, हेमराज, रामपाल, सद्दीक मोहम्मद, इस्लाम मोहम्मद सहित दर्जनों चालक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d