मेवाड़ क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थलों का करेगा भ्रमण
Deoli News 2 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों के भ्रमण के लिए अंतर जिला शैक्षिक भ्रमण दल देवली ब्लॉक से मंगलवार सुबह रवाना हुआ।
स्काउट गाइड के संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि देवली ब्लॉक से 24 विद्यार्थियों व 4 प्रभारियों का दल सांवरिया सेठ, चित्तौड़ का किला, नाथद्वारा, उदयपुर, कुंभलगढ़ के भ्रमण के लिए रवाना हुआ। मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी रामराय मीना ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को रवाना किया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी प्रधानलाल मीणा, गाइड प्रभारी कमिश्नर एवं प्रधानाचार्य शबनम शेख, प्रभारी परमेश्वर जांगिड़, हनुमान माली, मुकेश प्रजापत, अनिल गौतम विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित थे। जिला स्तरीय कमेटी द्वारा जिले व ब्लॉक के शिक्षा, खेल सहित क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर भ्रमण का आयोजन किया गया है।



