Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationहेमराज होंगे देवली के नए डीएसपी

हेमराज होंगे देवली के नए डीएसपी

उपाधीक्षक रामसिंह का अजमेर साइबर क्राइम में हुआ स्थानांतरण


Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा द्वारा प्रदेश के 180 पुलिस वृत्त अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी की गई है।

वहीं देवली पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) का पदभार भी बदल गया है। पुलिस महानिदेशक की स्थानांतरण सूची के अनुसार आरपीएस अधिकारी हेमराज को देवली का नया डीएसपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले, हेमराज सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस लाइन, पुलिस आयुक्तालय जयपुर में कार्यरत थे। वहीं देवली में कार्यरत निवर्तमान डीएसपी रामसिंह का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम, जिला अजमेर के पद पर किया गया है। यह फेरबदल पुलिस महकमे में प्रशासनिक दक्षता को बनाए रखने की कवायद के तहत किया गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d