Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsहॉस्पिटल केश काउंटर से चुराए साढे चार लाख, आरोपी पकड़ा

हॉस्पिटल केश काउंटर से चुराए साढे चार लाख, आरोपी पकड़ा

4 लाख 31 हजार रुपए की बरामदगी भी हुई, जयपुर पुलिस को सौपा


Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की हनुमान नगर थाना पुलिस ने जयपुर के एक निजी अस्पताल के केश काउंटर से बड़ी राशि चुराने के एक आरोपी को अपने थाना क्षेत्र से डेटेन किया है। जिसे बाद में जयपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

हनुमान नगर थाना प्रभारी शंकर सिंह ने बताया कि यह आरोपी रिजवान पुत्र अब्दुल सईद निवासी रामगंज, थाना घाट गेट जयपुर है। जिस पर जयपुर के टोंक रोड स्थित होप हॉस्पिटल के केश काउंटर से साढ़े 4 लाख रुपए चुराने का आरोप है और प्रकरण दर्ज किया गया था। उक्त आरोपी के हनुमान नगर थाना क्षेत्र के ईटुंदा में होने की सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने दबिश दी और आरोपी रिजवान को दबोच लिया। पुलिस ने लोकेशन प्राप्त होते ही तत्काल यह कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ कर लिया। जिसे बाद में बजाज नगर थाना पुलिस को सौंप दिया है। जिसे बजाज नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d