Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministration11 से 13 नवम्बर तक साइलेंस पीरियड घोषित, सूखा दिवस भी रहेगा

11 से 13 नवम्बर तक साइलेंस पीरियड घोषित, सूखा दिवस भी रहेगा


Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा उपचुनाव-2024 के तहत मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों की अवधि को साइलेंस पीरियड घोषित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 के अनुसार मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों की अवधि के दौरान देवली-उनियारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 11 नवंबर को शाम 6 बजे से मतदान समाप्ति अवधि 13 नवंबर को शाम 6 बजे तक साइलेंस पीरियड प्रभावी रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति साइलेंस पीरियड के दौरान निर्वाचन के संबंध में कोई सार्वजनिक सभा, जुलूस न बुलाएगा न आयोजित करेगा और न ही उसमें उपस्थित होगा। इस दौरान चलचित्र, टेलीविजन के द्वारा जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का प्रदर्शन नहीं करेगा या कोई संगीत समारोह या कोई अभिनय या कोई अन्य मनोरंजन या आमोद-प्रमोद जनता को उसके प्रति आर्कषित करने की दृष्टि से आयोजित करके या उसके आयोजन की व्यवस्था करके जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का प्रचार नहीं करेगा।

इसका उल्लंघन करने पर कारावास की अवधि 2 वर्ष तक की हो सकेगी या जुर्माने से या दोनो से दंडनीय होगा।

छोड़ना होगा निर्वाचन क्षेत्र

इसके अलावा कोई भी राजनीतिक व्यक्ति जो उस निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता या अभ्यर्थी नहीं है अथवा सांसद या विधायक नहीं है। वह उस निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद नहीं ठहर सकता।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दल रवानगी स्थल का जायजा लिया

देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के तहत 13 नवंबर को होने जा रहे मतदान की तैयारियों को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामरतन सौंकरिया ने मतदान दल रवानगी स्थल राजकीय महाविद्यालय टोंक का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम स्ट्रोंग रूम, मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण, मतदान दलों की रवानगी, आदर्श आचार संहिता की पालना, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी सेंटर समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान रिर्टनिंग अधिकारी देवली-उनियारा शत्रुघन गुर्जर एवं चुनाव संचालन एवं मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ के सह प्रभारी, नितेश जैन मौजूद रहे।

मतदान एवं मतगणना दिवस पर सूखा दिवस रहेगा

देवली-उनियारा में 13 नवंबर को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से व मतगणना दिवस 23 नवंबर को जिला मुख्यालय टोंक के नगर परिषद क्षेत्र में सूखा दिवस रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया कि देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के तीन किमी परिधीय क्षेत्र में 11 नवंबर को शाम 6 बजे से 13 नवंबर को शाम 6 बजे मतदान समाप्ति तक सूखा दिवस रहेगा। पुनर्मतदान की स्थिति में घोषणा से पुनर्मतदान की तिथि को मतदान समाप्ति तक संबंधित मतदान केंद्रों के क्षेत्रों में सूखा दिवस रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d