Tuesday, September 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjp15 करोड़ की लागत से 12 किमी सड़क का होगा नवीनीकरण, विधायक...

15 करोड़ की लागत से 12 किमी सड़क का होगा नवीनीकरण, विधायक ने किया शिलान्यास


Deoli News 29 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने लुहारी कलां में छग्गा का झोंपड़ा से धांधोला चौराहे तक बनने वाली 12 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। समारोह में विधायक का ग्रामीणों ने स्वागत किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण अंचल में सड़कों का सुदृढ़ीकरण समग्र विकास की आधारशिला है, जिससे गांवों के बीच संपर्क मजबूत होगा। इसके बाद उन्होंने गाडोली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित किया। भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रमेश मीणा ने बताया कि इस सड़क से क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक सुरक्षित व बेहतर सुविधा मिलेगी।

यहां एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय मीणा, रामप्रसाद मीणा, गाडोली मंडल अध्यक्ष महेंद्र तिवाड़ी, मोहित मीणा, पूर्व सरपंच जयसिंह मीणा, मदनगोपाल मीणा, परमेश खटीक, रामसिंह शक्तावत, धनराज मीणा, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here