Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की ज्योति कॉलोनी निवासी एक 15 वर्षीय किशोर शुक्रवार दोपहर से अचानक घर से लापता हो गया।

परिजनों ने देर शाम हनुमान नगर थाने में गुमशुदगी दी है। परिजनों के अनुसार किशोर को अंतिम बार दोपहर 2:28 बजे देवली बस स्टैंड परिसर में सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोर की जानकारी रखने वाला व्यक्ति परिजनों और पुलिस को सूचना दे सकता है।



