Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबाइक-पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, दो भाई गंभीर घायल

बाइक-पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, दो भाई गंभीर घायल

नैनवा-नगरफोर्ट मार्ग पर हुआ हादसा


Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 8 बजे नैनवा नगरफोर्ट मार्ग पर बाइक और पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भीषण हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई।

जिसका शव शुक्रवार रात को दूनी चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया। जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पलिस की मदद से टोंक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसआई करण सिंह मीणा ने बताया कि बूंदी जिले के नैनवां थाना क्षेत्र के सुथली गांव निवासी कालूराम (20) पुत्र हरलाल चौपदार व दो भाई बलराम व रुपेश पुत्र ईश्वर चौपदार शुक्रवार रात को अपने गांव सुथली से बाइक पर सवार होकर नगरफ़ोर्ट एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।

नगरफ़ोर्ट नैनवां मार्ग पर नगरफ़ोर्ट की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक के टक्कर मार दी। जिससे कालूराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो सगे भाई बलराम एवं रूपेश पुत्र ईश्वर चौपदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को टोंक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मृतक का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई करण सिंह मीणा ने बताया कि मृतक के पिता पल्लेदारी का काम करते हैं और मां मेहनत मजदूरी करती है। जबकि भाई मानसिक कमजोर बताया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d