शत प्रतिशत काम करने वाले बीएलओ का प्रोत्साहन जारी
Deoli News 28 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत कई बीएलओं द्वारा शत प्रतिशत कार्य पूरा जा रहा है। इन्हें शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया एवं उपखण्ड अधिकारी देवली रूबी अंसार द्वारा माल्यार्पण व प्रशस्ति पत्र सौपकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।
उपखंड अधिकारी कार्यालय में सम्मानित होने वाले बीएलओ में भाग संख्या 21 कालूराम खटीक प्रबोधक, भाग संख्या 53 बीएलओं मोहन लाल गुर्जर अध्यापक, भाग संख्या 58 बीएलओं दुर्गालाल, अध्यापक, भाग संख्या 83 बीएलओं रामरतन मीणा प्रबोधक, भाग संख्या 90 बीएलओं भागीरथ गुर्जर अध्यापक है। इससे पहले दो बूथ लेवल अधिकारी शत प्रतिशत कार्य के लिए सम्मानित हो चुके हैं। इस दौरान पर्यवेक्षक रविशंकर मीणा, शंकरलाल सोनी, लक्ष्मण मीणा उपस्थित थे।




