Deoli News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला कलक्टर टोंक के निर्देशानुसार गुरुवार सुबह एसडीओ दुर्गाप्रसाद मीणा ने शहर स्थित डेढ़ दर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पांच दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
इसे लेकर एसडीओ ने तहसील कार्यालय देवली, पंचायत समिति, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी, नगर पालिका, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी, महिला बाल विकास परियोजना, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पीएचईडी क्षेत्रीय, क्षेत्रीय वन अधिकारी, कृषि विभाग, पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता बीसलपुर परियोजना, उपकोष अधिकारी, राजकीय चिकित्सालय, जयपुर विद्युत वितरण निगम कार्यालय तथा कार्यालय प्रोग्रामर देवली का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ में सभी की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। यहां 64 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। वही सभी अधिकारियों को नियम अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, संपर्क पोर्टल, लंबित परिवार व अन्य लंबित प्रतिरोधों का अवलोकन भी किया। जिन कार्यालय में सफाई का अभाव पाया गया, उन्हें निर्देश दिए गए।
कर्मचारियों की लेटलतीफी सामने आई
गुरुवार को एसडीओ की ओर से किए गए निरीक्षण का समय 9:40 से लेकर 10:30 बजे तक था। इस अवधि में 17 कार्यालय के 64 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जाहिर है कर्मचारी कार्यालय समय शुरू होने के बावजूद नहीं पहुंचे। यह स्थिति सभी कार्यालय में देखी गई। जहां कर्मचारी व अधिकार तय समय तक नहीं पहुंचे या फिर अनुपस्थित पाए गए। ऐसे में सरकारी कार्यालय की लचर व्यवस्था स्पष्ट जाहिर हो रही है। जानकारी के अनुसार एसडीओ दुर्गा प्रसाद कई कार्यालयों के रजिस्टर अपने साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय ले आए। जिनका उन्होंने बारीकी से अवलोकन किया।



