Deoli News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष के निर्देश पर गुरुवार को राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ।
इसमें पैनल अधिवक्ता बंशीलाल कलवार ने वुमन एंपावरमेंट राइट ऑफ़ वीमेन अभियान के तहत ईएससीआर पोर्टल प्रचार प्रसार, पब्लिज कंपनसेशन का विक्टिम हिट एंड रन मोटर एक्सीडेंट स्कीम 2022, नालसा सेवा योजना 2015, नालसा एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, विधिक सहायता स्कीम, यौन उत्पीड़न अधिनियम, एनजीटी का प्रचार, बाल नशा मुक्ति रोकथाम आदि के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। अधिवक्ता ने भोजन व शिक्षा का अधिकार पर शिविर में जानकारी दी। पीएलवी सुरेंद्र कुमार सुवालका ने बाल विवाह रोकने के लिए विद्यार्थियों को पर्चे वितरित किए।



