Deoli News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एमडीएस विश्वविद्यालय अजमेर की ओर से होने वाली भूगोल प्रायोगिक परीक्षा राजकीय महाविद्यालय देवली में 26 फरवरी से शुरू होगी।प्राचार्य ने बताया कि भूगोल विषय के नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा के तहत एमए प्रीवियस व फाइनल की परीक्षा 26 फरवरी को होगी।
इसी तरह बीए पार्ट द्वितीय की परीक्षा 27 से 29 फरवरी तक तथा बीए पार्ट तृतीय की परीक्षा 1 मार्च से 4 मार्च तक आयोजित की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षा की विस्तृत सूचना, बैच नं व तिथि समेत जानकारी महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है। उक्त परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने पर दोबारा अवसर नहीं मिलेगा।


