Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsछात्रों की एक्सपोजर विजिट रवाना, एसबीए के महत्व को समझाया

छात्रों की एक्सपोजर विजिट रवाना, एसबीए के महत्व को समझाया


Deoli News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी से छात्रों का एक्सपोजर दल गुरुवार को टोंक रवाना हुआ।शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि एक्सपोजर दल को प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार के निर्देशन में उपप्रधानाचार्य रामलक्ष्मण गुप्ता एवं कन्हैया लाल मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत पुस्तक मेले का अवलोकन के लिए 60 छात्र-छात्राओं का दल कौशल मित्र लादूलाल मीणा, व्यावसायिक शिक्षक चंद्रशेखर सिंह एवं पूजा सेन के साथ रवाना हुआ। यह दल टोंक में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में चल रहे पुस्तक मेले का भ्रमण कर विभिन्न जानकारियां प्राप्त करेगा।

एसबीए के महत्व को समझाया

पांच दिवसीय विद्यालय आधारित आकलन प्रशिक्षण का सीबीईओ रामराय मीना ने निरीक्षण किया। केआरपी द्वारा गतिविधि के माध्यम से विद्यालय आधारित आकलन उपकरण पर सदन में चर्चा की। जिसमें चेकलिस्ट, रुब्रिक्स, रेटिंगस्केल, प्रश्नावली, पोर्टफोलियो, संचय रिकॉर्ड ,परीक्षा और उपख्यान टूल्स पर चर्चा की गई। इसी में आकलन में रेटिंग स्केल गुणात्मक मात्रात्मक आधार पर चर्चा की गई तथा संभागियों को ग्रेडिंग स्केल पर बताया गया।

इसमें रामराय मीणा, आरपी नासिर, व्यवस्थापक रामप्रसाद द्वारा एसबीए के महत्व को समझाया गया तथा इसका उपयोग विद्यालय गतिविधियों में करने के लिए प्रेरित किया। सदन में मातृभाषा दिवस पर जय जय राजस्थान, जय जय राजस्थानी कार्यक्रम के अंतर्गत मातृभाषा के प्रयोग और मातृभाषा के महत्व पर भी चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d