Deoli News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय सिरोही में अंतिम वर्ष के कृषि स्नातक छात्रों को कृषि कीट विज्ञान विषेशज्ञ डॉ. दयाशंकर मीणा द्वारा मधुमक्खी पालन का द्विमासिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कीट वैज्ञानिक डॉ. दयाशंकर मीणा ने बताया कि वर्तमान में मधुमक्खी पालन के लिए कृषि महाविद्यालय में “एपिस मेलिफेरा” नामक मधुमक्खी की प्रजाति का पालन किया जा रहा है। यह मधुमक्खी की प्रजाति शांत स्वभाव एवं अधिकतम शहद (मधु) उत्पादन करने वाली होती है। इस प्रजाति का पालन सरलतापूर्वक किया जा सकता है। रेडी इंचार्ज रामबाबू पाल ने बताया कि कृषि महाविद्यालय परिसर में प्रत्येक वर्ष अंतिम वर्ष के सभी छात्रों को इएल कार्यक्रम के तहत मधुमक्खी पालन के व्यावसायिक स्तर का प्रशिक्षण दिया जाता है।
मधुमक्खी पालन ईकाई के अलावा महाविद्यालय परिसर में कृषि छात्रों को मशरूम उत्पादन ईकाई और केंचुआ खाद उत्पादन ईकाई आदि में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


