Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusiness18 अक्टूबर को धनतेरस : समृद्धि के लिए यह अपनाए खरीदारी के...

18 अक्टूबर को धनतेरस : समृद्धि के लिए यह अपनाए खरीदारी के नियम

(दैनिक ब्यूरो विशेष)


Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी दीपावली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत 18 अक्टूबर शनिवार को धनतेरस (धन त्रयोदशी) के साथ होगा।

स्थानीय पंडितों ने बताया कि धर्म शास्त्रों में इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा का विशेष विधान है। मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के शुभ मुहूर्त में खरीदी गई वस्तुएं घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य लाती हैं। हर कोई इस दिन सोच-समझकर खरीदारी करना चाहता है।

यह खरीदें, जो लाए समृद्धि

इस दिन सोना और चांदी खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। दरअसल ये वैभव और स्थायित्व के प्रतीक हैं। इसके अलावा, पीतल और तांबे जैसे धातु के बर्तन खरीदना भी मंगलकारी होता है, लेकिन ध्यान रखें कि बर्तन खाली न लाएं, उन्हें अनाज या पानी से भरकर लाना अधिक फलदायी होता है।

घर की नकारात्मकता और दरिद्रता को दूर करने के लिए झाड़ू खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। साबुत धनिया और दीपावली पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की नई मिट्टी की प्रतिमाएं खरीदना भी अत्यंत कल्याणकारी होता है। इस दिन लोग वाहन भी खरीदना अधिक पसंद करते है। शहर के कोटा रोड स्थित टाटा मोटर्स पर धनतेरस पर इस बार करीब एक दर्जन से अधिक कारे बुक है। इनमें तीन से 4 कार इलेक्ट्रिक व्हीकल भी है।

जबकि इससे पहले बुधवार को पुष्य नक्षत्र पर टाटा कंपनी से 8 कारे डिलीवर की गई है। शोरूम संचालक संजय जिंदल व साहिल जिंदल ने बताया कि लोगों में टाटा कंपनी की कारे खरीदने को लेकर उत्साह है। सेल्स मैनेजर कुलदीप सिंह सोलंकी ने बताया कि वही टाटा की ईवी कारे भी लोग खूब खरीद रहे हैं। वहीं करीब आधा दर्जन बुकिंग दीपावली पर भी है। इसी तरह शहर के विभिन्न टू व्हीलर शोरूम से भी धनवंतरी और दीपावली पर सैकड़ो बाइक भी डिलीवर की जाएगी।

Oplus_16908288

इन चीज़ों की खरीदारी से करें परहेज़

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस पर कुछ चीज़ों की खरीदारी से बचना चाहिए। लोहे और स्टील से बनी वस्तुओं को इस दिन नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि लोहा शनि का कारक माना जाता है। इसी प्रकार, कांच और किसी भी तरह की नुकीली वस्तुएं चाकू, कैंची या सुई खरीदने से भी परहेज़ करना चाहिए। इन चीज़ों को घर में दरिद्रता लाने वाला माना जाता है।

इसके अलावा इस शुभ दिन पर तेल, घी या किसी भी तरह का धन उधार लेने या देने से भी बचना चाहिए, यह आर्थिक तंगी का संकेत दे सकता है। शुभ मुहूर्त में इन नियमों का पालन करते हुए खरीदारी करने से, धनतेरस का पर्व घर में आरोग्य और स्थिर लक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर आता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d