Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsमासूम की मौत का मामला, रिपोर्ट दर्ज हुई

मासूम की मौत का मामला, रिपोर्ट दर्ज हुई

कार चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप


Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग गोपीपुरा पर सड़क दुर्घटना में 5 वर्षीय मासूम की मौत के मामले में देवली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, गत 12 अक्टूबर को गोपीपुरा कॉलोनी निवासी शिशुपाल धाकड़ का 5 वर्षीय पुत्र हिमांशु धाकड़ अपने परिवार के साथ एनएच के समीप डिवाइडर की ग्रेवल पर खड़ा था। आरोप लगाया कि तभी एक बोलेरो कार ने लापरवाही से चलाते हुए हिमांशु को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हिमांशु को राजकीय चिकित्सालय देवली ले जाया गया।

जहां से उसे कोटा और बाद में जयपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान हिमांशु की मौत हो गई। पुलिस ने शिशुपाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि यह कार ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के एस्कॉर्ट कार थी। जिसकी टक्कर से हिमांशु धाकड़ की मौत हुई थी। मौत की सूचना के बाद बुधवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर गोपीपुरा पहुंचे थे और परिजनों से मुलाकात की थी। इस हादसे में एएसआई, दो पुलिसकर्मी और कार चालक भी घायल हुआ था।

दोस्तों ने ही कर दी युवक की खौफनाक हत्या, जेसीबी से निकाला गया शव, जानिए वजह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d