Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News2 हजार लीटर वाश नष्ट की, स्थाई वारंटी भी गिरफ्तार

2 हजार लीटर वाश नष्ट की, स्थाई वारंटी भी गिरफ्तार


Deoli News 10 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली सर्कल की दूनी थाना पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई कर करीब 2 हजार लीटर वाश नष्ट की है।

दूनी थाना प्रभारी हेमंत जनागल ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह समेत उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने राजमहल और आंवा के वन्य क्षेत्र में 2 हजार लीटर वाश नष्ट की है। जिसका उपयोग हथकढ़ शराब बनाने में किया जाता है। साथ ही पुलिस मुख्यालय के अभियान को लेकर पुलिस ने स्थाई वारंटी सोनू मीणा पुत्र हीरालाल मीणा निवासी गणेशपुरा, थाना सदर जिला बूंदी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई दल में हेडकांस्टेबल बद्रीलाल, राजेश कुमार, रामकिशन, रमेश, सुरेंद्र व कालूराम साथ थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d