Jahazpur News 20 फरवरी (आज़ाद नेब) जहाजपुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने मंगलवार को सरसिया गांव के पास क्रेटा कार में रखे 11 बोरो मे 203 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। वहीं दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। कार्यवाहक थानाधिकारी शंकर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर सरसिया गांव के पास एक क्रेटा कार मे अवैध डोडा चूरा ले जाते दो आरोपी कैलाश जाट व लाखन सिंह जाट सराना जिला केकडी को गिरफ्तार किया है। जिनकी कार में 11 बोरो मे भरा 203 किलो डोडा चूरा जब्त किया गया है।



