Deoli News 20 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मंगलवार शाम क्षेत्र के आवा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व कृषि मंत्री व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी के माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।
इस दौरान बिड़ला सैनी के आवास पर पहुंचे तथा उनकी मां लाली देवी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। बिड़ला ने सैनी से उनकी माता के निधन की जानकारी ली। इस दौरान निवाई विधायक, भाजपा नेता विजय सिंह बैंसला समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इससे पहले जल संसाधन मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे, रामचरण बोहरा, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, विधायक हरीश मीणा, संदीप शर्मा, यूनुस खान समेत जनप्रतिनिधि आंवा पहुचकर शोक व्यक्त कर चुके हैं। उल्लेखनीय कि पिछले दिनो डॉ. सैनी की माता लाली देवी का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।


