Deoli News 21 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीजेपी की नई सरकार के गठन के बाद तथा आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की स्थानांतरण का दौर जारी है।
मंगलवार को विभिन्न विभागों की जारी हुई। सूची में देवली नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव, पंचायत समिति के विकास अधिकारी दिवाकर मीणा तथा समीप के हनुमान नगर थाना प्रभारी हीरालाल को बदला गया है। स्थानांतरण सूचियां के अनुसार देवली नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव की जगह अधिशासी अधिकारी दूनी पवन शर्मा को लगाया गया है। जबकि छगनलाल यादव को श्रीमाधोपुर स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह पंचायत समिति के बीडीओ दिवाकर मीणा को बारां के किशनगंज का विकास अधिकारी बनाया गया है। जबकि उनकी जगह फिलहाल रिक्त है। जिस पर अग्रिम आदेशों से अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। वही समीप के हनुमान नगर थाना प्रभारी हीरालाल का भी स्थानांतरण हुआ है। हीरालाल को बनेड़ा थाना प्रभारी लगाया है। जबकि पुलिस लाइन से अयूब खान (उप निरीक्षक) को हनुमान नगर थाना प्रभारी नियुक्त किया है।
थाना प्रभारी से संबंधित आदेश शाहपुरा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने जारी किए हैं। यह स्थानांतरण प्रशासकीय आधार पर किया गया है।


