Jahazpur News 21 फरवरी (आज़ाद नेब) रात्रि जागरण में गई एक महिला की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। शक्करगढ थाना अधिकारी श्रद्धा शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के खजूरी गांव मे परिवार मे शादी सम्पन्न होने के बाद कुल देवता के यहां (खेत पर) रात्री जागरण था।
इस दौरान शौच करने के लिए गई महिला लाड़ देवी पत्नी रामेश्वर नाई को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी लाकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सूपुर्द किया। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।


