Deoli News 17 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवरिया सेठ एवं सिंगोली श्याम पदयात्रा की 32वीं पदयात्रा आगामी एक सितंबर को देवली से रवाना होगी।
पदयात्रा समिति अध्यक्ष शिवराज तेली ने बताया कि पदयात्रा एक सितंबर को सुबह 6 बजे बाबा रामदेव मंदिर, विवेकानंद कॉलोनी देवली से रवाना होगी। पदयात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए 9 सितंबर को श्री सांवरिया सेठ धाम पहुंचेगी। इसी दिन बुधवार सुबह 10 बजे श्री सांवरिया सेठ के ध्वज चढ़ाया जाएगा। पदयात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सहयोग राशि 401 रुपए निर्धारित की गई है। श्रद्धालु राशि जमा करवाकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। समिति अध्यक्ष शिवराज साहू ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने व सहयोग करने की बात कही है।



