Monday, August 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली नगर पालिका के 35 वार्डों का आरक्षण तय, लॉटरी में निकली...

देवली नगर पालिका के 35 वार्डों का आरक्षण तय, लॉटरी में निकली श्रेणियां


Deoli News 17 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगर पालिका के चुनाव को लेकर सोमवार को टोंक में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जिला कलक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में हुई लॉटरी के बाद नगर पालिका देवली के 35 वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई।

लॉटरी में वार्ड संख्या 1 ओबीसी, 3 एससी महिला, 4 एससी, 5 एससी, 6 एससी, 7 एससी, 8 ओबीसी महिला, 9 एससी महिला, 10 एससी महिला, 13 ओबीसी, 15 ओबीसी, 17 सामान्य महिला, 18 सामान्य महिला, 21 सामान्य महिला, 24 सामान्य महिला, 26 सामान्य महिला, 27 एसटी, 28 सामान्य महिला, 29 एससी, 30 ओबीसी, 31 एसटी महिला, 34 एसटी तथा 35 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं वार्ड संख्या 2, 11, 12, 14, 16, 19, 20, 22, 23, 25, 32 और 33 वार्डों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है। लॉटरी के बाद अब देवली नगर पालिका के सभी 35 वार्डों की आरक्षण स्थिति सामने आ गई है।

जिससे आगामी नगर पालिका चुनाव में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों की स्थिति भी स्पष्ट हो गई है। वही आरक्षण लॉटरी सामने आते ही प्रत्याशी भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपना प्रचार प्रसार में जुट गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here