Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk4 खबरे : विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, करंट से मोर की मौत

4 खबरे : विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, करंट से मोर की मौत


Deoli News 22 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दूनी व्यापार मंडल की बैठक शुक्रवार को आयोजित की जाएगी, जिसमें व्यापारियों द्वारा व्यापार मंडल के हितों को लेकर चर्चा की जाएगी। यह बैठक महावीर निकेतन धर्मशाला दूनी में रात 8 बजे आयोजित की जाएगी। यह जानकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने दी।

अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति 24 मई को

वहीं आवा के राजकलेश्वर महादेव मंदिर में 118 अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति 24 मई को होगी। यह अखंड रामायण पाठ गत 26 जनवरी से शुरू हुआ था और गत 4 माह से चल रहा था। पूर्णाहुति को लेकर शुक्रवार रात राजकलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जागरण और शनिवार सुबह भगवान राजकालेश्वर महादेव का अभिषेक और पूर्णाहूति हवन होगा।

रुद्र महायज्ञ व शिव पंचायत प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा आयोजन 8 जून को

इसके अलावा दूनी में पंचकुंडात्मक रुद्र महायज्ञ व शिव पंचायत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 8 जून को होगा। इसे लेकर यज्ञ समिति का गठन किया गया है। जबकि 30 अप्रैल को गणेशजी को निमंत्रण दिया जाएगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन 4 से 8 जून तक प्रतिदिन शिव महापुराण कथावाचक पवन शास्त्री संगीतमय कथा सुनाएंगे।

करंट से मोर की मौत हुई

गुरुवार सुबह चारनेट पंचायत के कोटड़ा गांव के मुख्य बाजार में माताजी के पास विद्युत लाइन के खुले तार गुजरने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। कोटड़ा निवासी वार्ड पंच कैलाश पोटर ने बताया कि गांव में मुख्य बाजार होती हुई विद्युत लाइन गुजर रही है, जो बिना कवर है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d