Deoli News 22 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 को योग प्रशिक्षक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदनलाल गुर्जर को उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने जयपुर में सम्मानित किया है।
यह सम्मान आयुष विभाग राजस्थान द्वारा गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं के संचालक व प्रतिनिधियों को दिया गया। गुर्जर को उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बीएस मेहता सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में ट्राफी देकर सम्मान दिया।
“वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम पर आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


