Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk12वी बोर्ड परीक्षा में छात्राएं रही अव्वल, कोमल ने टॉप किया

12वी बोर्ड परीक्षा में छात्राएं रही अव्वल, कोमल ने टॉप किया


Deoli News 22 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के नतीजे गुरुवार को घोषित हुए, जिसमें देवली एवं आसपास की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसमें कोमल अव्वल रही।

जानकारी के अनुसार देवली की अग्रसेन शिक्षा सदन के छात्रा कोमल प्रजापत ने विज्ञान वर्ग में 99.20% अंक प्राप्त कर टॉप किया है। सामान्य सी दिखने वाली कोमल ने नतीजों में अपनी प्रतिभा साबित कर दी। उक्त सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं मनाली मीणा व श्रीनिधि गौतम ने विज्ञान वर्ग में क्रमशः 98.80% और 97.40% अंक प्राप्त किए हैं। मनाली आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल देवली से है। जबकि श्रीनिधि राजस्थान पब्लिक स्कूल से है। इसी तरह अग्रसेन शिक्षा सदन देवली की भूमिका ठागरिया ने विज्ञान वर्ग में 96 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा राउमावि देवली गांव की प्रकृति शर्मा ने कला संकाय से 96.60% और राउमावि घाड़ की मिताली भाट ने विज्ञान वर्ग में 95% अंक प्राप्त किए हैं। इन छात्राओं की उपलब्धि पर उनके स्कूलों और परिवार में खुशी की लहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d