Friday, July 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk64वें स्थापना दिवस पर परिषद ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

64वें स्थापना दिवस पर परिषद ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

15 मोतियाबिंद मरीज चिन्हित


Jahazpur News 10 जुलाई (मोहम्मद आज़ाद नेब) भारत विकास परिषद, जहाजपुर द्वारा 64वें स्थापना दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रोपा में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 55 ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप कुमार मीणा एवं सहायक दिनेश दुनारिया ने सेवाएं दीं, जिनमें 15 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। इन मरीजों का उप जिला चिकित्सालय, जहाजपुर में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर संचालन में प्रभारी अजीत बंसल, नर्सिंग अधीक्षक देवराज सुरतानिया एवं नर्सिंग अधिकारी रमेश मीणा का सहयोग रहा। इस दौरान परिषद के अध्यक्ष महावीर सनाढ्य, सचिव घनश्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सोनी एवं विनोद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्ष महावीर सनाढ्य ने सेवा को संगठन का मूल मंत्र बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here