अब तक 18 प्रत्याशी भर चुके है नामांकन
(विधानसभा चुनाव)
Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा सीट से सोमवार को 9 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी हरीशचंद्र मीना के अपना नामांकन दाखिल करने के बाद 8 अन्य प्रत्याशियों ने भी अपने नामांकन दिए।

इस तरह कुल 9 प्रत्याशियों ने सोमवार को अपने नामांकन दाखिल किए। ऐसे में विधानसभा क्षेत्र से 18 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। निर्वाचन अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा ने बताया कि कांग्रेस से हरीश चंद्र मीना, निर्दलीय विक्रम सिंह गुर्जर, निर्दलीय गोविंद सिंह, निर्दलीय रामसिंह मीणा, कन्हैया लक्षकार राष्ट्रवादी भारत पार्टी से, कमलेश चौधरी ने इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी, आशीष कुमार नागर अभिनव लोकतांत्रिक पार्टी से, विष्णु कुमार निर्दलीय, राजू रैगर ने राइट टू रिकॉल पार्टी से नामांकन दाखिल किया है।
जबकि इससे पहले 9 प्रत्याशियों ने नामांकन भर चुके हैं। इनमें देवकरण, मनोज कुमार व जसराम मीणा निर्दलीय, प्रत्याशी कमलेश माली ने अभिनव राजस्थान पार्टी से, विक्रम सिंह गुर्जर ने राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी से, बीजेपी से विजय बैसला, डॉ. राजेंद्र मीणा, डॉ. राजेश जैन ने आम आदमी पार्टी से नामांकन भरा है। इसी तरह ओमप्रकाश बैरवा ने बहुजन समाजवादी पार्टी से नामांकन दिया है।




