Deoli News 17 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स देवली पर कार्यरत गैस सिलेंडर डिलीवरी बॉय ने लावारिस मिले मोबाइल उसके मालिक को लौटाकर नेक काम किया है।

दरसअल यह मोबाइल गोपाल ग्वाला का है। गोपाल जहाजपुर चुंगी नाके पर चाय की दुकान चलाता है। पीड़ित गोपाल ने बताया कि वह चाय बेचने के लिए भारत गैस एजेंसी रोड पर गया था। इस दौरान मोबाइल कही गिर गया। उक्त मोबाइल गैस सिलेंडर डिलीवरी बॉय नारायण मीणा को मिला। जिसने गैस एजेंसी के मालिक पंकज शर्मा को जानकारी दी। इस मोबाइल पर उसके मालिक का कॉल आने पर पीड़ित मोबाइल मालिक को बुलाया व पैटर्न लॉक खुलवाकर पुष्टि होने पर मोबाइल सुपुर्द सौपा।




